“मुझको शॉपिंग जाना है” Mujhko Shopping Jana Hai
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है,
मेहंदी, चूड़ा, बिंदी, काजल, तुमको मुझे दिलाना है।
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
तुमने कहा था साथ-चलूंगा, अकेले ना मुझको जाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
इतने साल अकेले किया, ये व्रत तुमसे भी करवाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
छुट्टी की तुम अर्जी दे दो, ना बनाना कोई बहाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
पहले हम बाज़ार चलेंगे, बिछिया और पायल लाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
नथ और झुमके भी मेरी, मनपसंद जगह से दिलवाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
गहने सारे में पहनूंगी, मंगलसूत्र तुम्हें पहनाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
मेकअप भी में कर ही लूंगी, सिंदूर तुम्ही से लगवाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
मैं सजती थी खुद ही साजन, इस बार तुम्हे सजाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
तुम संग, छत पर जाकर मुझे, उस चाँद को भी जलाना है,
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
करवाचौथ का व्रत इस बार, आपके हाथों तुड़वाना है।
करवाचौथ का व्रत आना है, मुझको शॉपिंग जाना है।
*हेम_राज*
Comments
Post a Comment