Posts

Showing posts from February, 2019

मेरी जाना, जानू, जान... (Meri Jaana, Jaanu, Jaan...)

  तुमसे मिलने जाना , हम जिस पहर जाते है , उस पल में जान , हम भी ठहर जाते है..!!   तेरी निगाहे है कातिल , क्या कहना उनका भी , तेरी आंखों से ही पी , हम  वो जहर जाते है..!!   तेरी मुस्कान भी जाना , हमें दीवाना करती है , तेरे लब भी ढाए , हम पर कहर जाते है..!!   जिस पोखर में तूने , धोए थे पांव अपने , हम भी पीने पानी , अक्सर उस नहर जाते है..!!   मिलने तुमसे जाना , हम जिस पहर जाते है , उस पल में जान , हम भी ठहर जाते है..!!       *हेम _ राज*

जब वो मेरे सामने आए... (Jab wo mere samne aaye...)

 “19-02-2019” हमारी शादी का दिन... जब वो मेरे सामने आए.... उसने आज पहना, शादी का जोड़ा था, इस तरह ना जाने कितनों का घमंड तोड़ा था... नाक में गोल वाली नथ, माथे पर बड़ी सी बिंदी, हाथों में भरी-भरी चूड़ियाँ, और आंखो में काजल भी लगाया थोड़ा था... इस तरह ना जाने कितनों का घमंड तोड़ा था...   बाजू में बाजूबंद, कमर में कनकती, पेरों में पायल प्यारी सी, अपनी झुकी हुई नज़रों को, मेरी तरफ मोड़ा था, इस तरह ना जाने कितनों का घमंड तोड़ा था... बालों में था गजरा, हाथों मे गहरी रची मेहँदी, कानों मे बड़े-बड़े झुमके, मांग को, मेरा सिंदूर भरने को छोड़ा था... इस तरह ना जाने कितनों का घमंड तोड़ा था...       *हेम_राज*