Posts

Showing posts from April, 2013

चलो आज फिर दिल की बात करते हैं... (Chalo aaj fir dil ki baat karte hain...)

  चलो आज फिर दिल की बात करते हैं , कहीं से तो शुरुआत करते हैं , चलो आज फिर दिल की बात करते हैं...   तुम घर पर झूठ बोल कर आना , इंदिरा बाजार में कहीं मुलाकात करते हैं , चलो आज फिर दिल की बात करते हैं...   क्यों मनाना ऐसे रिश्तेदारों को , जो हर बात में जात-पात करते हैं , चलो आज फिर दिल की बात करते हैं...   तुम बताओ तो सही, तुम्हें क्या चाहिए..?   आओ तुम्हारे लिए पसंद कुछ जेवरात करते हैं , चलो आज फिर दिल की बात करते हैं...   तुम ही बताओ हम क्या करे..? तुम व्यस्त जो रहते हो दिन भर , तभी तो हम तुमसे बात , सारी-सारी रात करते हैं , चलो आज फिर दिल की बात करते हैं...     * हेम _ राज*