“भाई मेरे कैसे है..?”
कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कैसे है ? बड़े भैया है राम जैसे , छोटे लक्ष्मण जैसे है , कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कैसे है ? भैया करते सबका भला है , ये खूबी उनकी जैसे है , कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कैसे है ? सब बच्चों को प्यार हैं करते , पसंद सभी को वैसे है , कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कसे है ? दिल में उनके बस प्रेम भरा है , दया में राम जैसे है , कोई पूछ जो मुझसे , भाई मेरे कैसे है ? छोटे थोड़ा शांत हैं रहते , त्याग में लक्ष्मण जैसे है , कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कैसे हैं ? बच्चे उनसे दूर भागते , बड़ो को भाते वैसे है , कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कैसे है ? बाहर से है कठोर छोड़े , अन्दर नारियल जैसे है , कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कैसे है ? बड़े भैया है राम जैसे , छोटे लक्ष्मण जैसे है , कोई पूछे जो मुझसे , भाई मेरे कैसे है ? * हेम _ राज*