हमारे प्यार की कहानी... (Humare Pyar ki Kahani...)
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... थोड़ी थोड़ी नई सी , थोड़ी सी पुरानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... जो अब तक सुनी थी औरों से , अब सुनो हमारी जुबानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... एक लड़का था दीवाना सा , एक लड़की थी दीवानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... उस लड़के के प्यार से वो लड़की थी अंजानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... वो लड़का उसे मनाता था , वो अक्सर करती थी मनमानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... होने लगा जब इश्क़ उसे भी , फिर ये बात उसे थी बतानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... एक रोज़ किया प्यार का इजहार , बोली मैं भीं हूं तेरी दीवानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... इश्क़ में खो गई ऐसे , हो गई सारे जग से बेगानी , आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी... *हेम_राज*