Posts

Showing posts from June, 2022

२००० रु का नोट... (2000 Rs. ka Note...)

 उनकी जेब से मिला जो २००० रु का नोट! मैं अगले दिन सारा बाज़ार खरीदने निकली , कुछ खरीदा मां , भाभी , प्रिया के लिए , कुछ बच्चों के लिए ढूंढने निकली , उनकी जेब से मिला जो २००० रु का नोट! मैं अगले दिन सारा बाज़ार खरीदने निकली...   किट्टू के लिए कपड़े खरीदे , शीनू के लिए खिलौने , जब देखा रिध्वी ने ये सब , लगी बैठ कर रोने , बोली बड़े पापा से करूंगी शिकायत , आपने निकाले डैडी के पैसे , और हो गई गुस्सा मुझसे , २००० रु उसी के हो जैसे...   मैने बोला जेम्स दिलादू , या तुम खालो टॉफी , या तुम लेलो कलर बहुत से , या ड्राइंग की कॉपी , बड़ी मिन्नतों से ना माने , अब तुझे मनाए कैसे.? बोली , डैडी मेरे जैसे कहते है , बोलो प्यार से वैसे...   पास बुलाकर मैंने उसको , प्यार से गले लगाया , गोद में लेकर उसको अपनी , खूब लाड़ लड़ाया , फिर ख़रीदे कुछ खिलौने उसने, और लेली बहुत सी टॉफी , देखी अनेकों बुक्स काम की , पर खरीदी ड्राइंग की कॉपी...   अपने लिए ली थी बस एक आइसक्रीम मैंने , वो भी धूप में पिघली.. उनकी जेब से मिला जो २००० रु का नोट! मैं अगल...