“आओ बनाए वो झुमका” Aao Banaye wo Jhumka
आओ बनाए वो झुमका , जो सोहे उनके कानों में , एक चांद लाना अम्बर से , कोई तारा ना छोड़ना आसमानों में , आओ बनाए वो झुमका , जो सोहे उनके कानों में। कुछ गीत लाना सावन से , कोई नगमा ना छोड़ना गानों में , आओ बनाए वो झुमका , जो सोहे उनके कानों में। कुछ पत्ते लाना पेड़ो से , कोई फूल ना छोड़ना बागानों में , आओ बनाए वो झुमका , जो सोहे उनके कानों में। कुछ चांदी लाना बाजार से , कोई सोना ना छोडना दुकानों में , आओ बनाए वो झुमका , जो सोहे उनके कानों में। कुछ मोती लाना सागर से , कोई हीरा ना छोड़ना खानों में , आओ बनाए वो झुमका , जो सोहे उनके कानों में। * हेम _ राज*