Posts

Showing posts from June, 2020

हमारी प्रेम कहानी... (Humari Prem Kahani...)

आज आपको एक कहानी सुनाता हूं... हमारी प्रेम कहानी...   उसको पहली बार देखा और देखते ही रह गए... कुछ अरमान जगे दिल में और दिल में ही रह गए...   फिर हुआ ऐसा.. सोचा ना था जैसा... हम उनसे , वो हमसे जुदा हो गए...   एक दिन अनजाने में मुलाकात उनसे हुई , उस दिन मानो हम पर , खुशियों की बरसात जैसे हुई.. वो मुलाकात एक दिन की , एक पल गुजरे , ऐसे आंखो से ओझल हुई...   जो भुला कर... खुद से ही छुपा कर... दफन कर रखे थे दिल में , वो अरमान जाग गए...   उसके बाद उसको ना हम कभी भूल पाए , चाह कर भी उससे फिर ना कभी मिल पाए...   इतने दूर हो गए दोनों , जैसे बीच में दरिया था , ORKUT हमे फिर से मिलाने वाला जरिया था...   फिर हुई बातों की शुरुआत , गुड मॉर्निंग , हाय , गुड नाइट से , और फिर हो जाती थी बंद झट से , छोटी मोटी फाइट से...   एक दिन ऐसा आया , हाल- ए-दिल उसको सुनाया... वो कुछ ना बोली , बस दूर रहकर उसने , मुझको कुछ दिन सताया... फिर एक रोज दिल उसका भी भर आया , मैसेज से ही उसने भी प्यार अपना जताया... ...