“आओ बनाए वो झुमका” Aao Banaye wo Jhumka

आओ बनाए वो झुमका, जो सोहे उनके कानों में,

एक चांद लाना अम्बर से, कोई तारा ना छोड़ना आसमानों में,

आओ बनाए वो झुमका, जो सोहे उनके कानों में।

कुछ गीत लाना सावन से, कोई नगमा ना छोड़ना गानों में,

आओ बनाए वो झुमका, जो सोहे उनके कानों में।

कुछ पत्ते लाना पेड़ो से, कोई फूल ना छोड़ना बागानों में,

आओ बनाए वो झुमका, जो सोहे उनके कानों में।

कुछ चांदी लाना बाजार से, कोई सोना ना छोडना दुकानों में,

आओ बनाए वो झुमका, जो सोहे उनके कानों में।

कुछ मोती लाना सागर से, कोई हीरा ना छोड़‌ना खानों में,

आओ बनाए वो झुमका, जो सोहे उनके कानों में।

*हेम_राज*

Comments

Popular posts from this blog

“हमें याद तुम्हारी आती है…” "Hume yaad tumhari aati hai"

मैं थाकी गणगौर... (Main Thaaki Gangaur...)