Posts

Showing posts from May, 2022

मातृ दिवस की शुभकामना... Happy mother's Day...

  जब छोडने को घर , कदम हमने बढ़ाया था , दिल जब उनका , अंजाने में हमने दुखाया था...   माँ ने उस दिन हमें , गले से अपने लगाया था, दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...   माँ को रोते देख , दिल हमारा भी भर आया था, दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...   नाराज़गी ने उनकी , हमको भी रात भर रुलाया था, दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...   माँ ने उस दिन , गौद में अपनी सुलाया था, दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...   माँ को उस दिन भी , प्यार हम पर आया था , दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...   *हेम_राज*