“मुझको शॉपिंग जाना है” Mujhko Shopping Jana Hai
करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है , मेहंदी , चूड़ा , बिंदी , काजल , तुमको मुझे दिलाना है। करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। तुमने कहा था साथ-चलूंगा , अकेले ना मुझको जाना है , करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। इतने साल अकेले किया , ये व्रत तुमसे भी करवाना है , करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। छुट्टी की तुम अर्जी दे दो , ना बनाना कोई बहाना है , करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। पहले हम बाज़ार चलेंगे , बिछिया और पायल लाना है , करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। नथ और झुमके भी मेरी , मनपसंद जगह से दिलवाना है , करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। गहने सारे में पहनूंगी , मंगलसूत्र तुम्हें पहनाना है , करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। मेकअप भी में कर ही लूंगी , सिंदूर तुम्ही से लगवाना है , करवाचौथ का व्रत आना है , मुझको शॉपिंग जाना है। मैं सजती थी खुद ही साजन , इस बार तुम्हे सजाना...