Posts

“हमें याद तुम्हारी आती है…” "Hume yaad tumhari aati hai"

  जब काली बदली छाती है , हमें याद तुम्हारी आती है …   जब कोयल गीत गाती है ,   हमें याद तुम्हारी आती है …   जब ठंडी हवा छू जाती है , हमें याद तुम्हारी आती है …   जब पहली बारिश आती है , हमें याद तुम्हारी आती है …   जब सावन की रातें सताती है ,   हमें याद तुम्हारी आती है …     मौसमों में , बारिश ही तो तुम्हें भाती है ,   इसीलिए , हमें याद तुम्हारी आती है... *हेम_राज*

“पहली मुलाकात थी“ Pahli mulakat thi

  हाँ वो हमारी पहली मुलाकात थी , हो रहीं जोरदार बरसात थी।   वो खड़ी थी उस पेड़ के नीचे , मानों कल की ही बात थी।   उसने हाथ थामा , हम आगे बढ़े , यहीं हमारे प्यार की शुरुआत थी।   जिसे कल तक देखते थे ख्वाबों में , आज वो चल रही मेरे साथ थी।   उसे घर जाने की जल्दी थी , होने लगी जब रात थीं।   हाँ वो हमारी पहली मुलाकात थी , हो रहीं जोरदार बरसात थी।     * हेम _ राज* https://youtube.com/shorts/IMDr4JvTP1w?si=V5l9IofL1k_zg2zb

“पापा मेरे चालू है” Papa Mere Chaalu He

  मम्मी मेरी भोली-भाली , पापा मेरे चालू है। '   मम्मी जब भी गोभी कहती , पापा लाते आलू है।   मम्मी ने थी डॉल मंगाई , पापा लाए भालू है।   मम्मी मेरी भोली-भाली , पापा मेरे चालू है।     * हेम _ राज*