जब मेरी बहन पहली बार मेरे ऑफिस आई...
निमीषा, कैसा लगा भैया का ऑफिस…?
मुझे सच-सच बताना तुम,
अगर अच्छा लगा हो तो,
एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
जैसे भाभी ने स्टेटस लगाया था कल,
वैसे ही WhatsApp डीपी लगाना तुम,
एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
बहुत कुछ करना है तुम्हारे लिए,
जो ना कर पाऊँ, वो बताना तुम,
एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
कल और आज, किसी और के साथ खाया खाना तुमने,
इक रोज़ मेरे साथ भी खाना तुम,
एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
बहुत अच्छा लगा, मुझे रिवर फ्रंट कल,
इसी तरह मुझे किसी और जगह भी घूमना तुम,
एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
कल तो अकेले ही आए थे,
कभी, अपनी भाभी को भी साथ में लाना तुम,
एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
जैसे कल हंस रहे थे बेवजह,
जिंदगी भर, यूं ही मुस्कुराना तुम,
एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
बहुत मिस करता हूँ तुमको,
ये बात और किसी को ना बताना तुम,
निमीषा, एक बार फिर ऑफिस आना तुम...
*हेम_राज*
Comments
Post a Comment