पापा आप याद बहुत आते है... "Papa aap yaad bahut aate hai"
पापा आप याद बहुत आते हैं,
जब भी ये दुनिया वाले हमें सताते हैं,
पापा आप याद बहुत आते हैं...
आप बिना मतलब कितना करते थे सबके लिए,
देखो अब लोग कितना जताते हैं
पापा आप याद बहुत आते हैं...
कभी आपकी तरह समझाते ही नहीं,
लोग एक गलती पर हमें कितना सुनाते हैं
पापा आप याद बहुत आते हैं...
हमारे एक आंसू पर, आप सारी दुनिया से लड़ जाते थे,
आपके बिना ये दुनिया वाले हमें कितना रुलाते हैं,
पापा आप याद बहुत आते हैं...
मन ही नहीं करता बगीचे में घूमने जाने का,
जब भी हम झूला बच्चों को झूलाते हैं,
पापा आप याद बहुत आते हैं...
कभी इसलिए भी नहीं चलाई बाइक हमने,
जब भी भैया बाइक पर मौजी बच्चों को खिलाते हैं,
पापा आप याद बहुत आते हैं...
बच्चों संग मन करता है बच्चा हो जाऊं,
हां कभी-कभी खुद को भी, लोरी गा कर सुलाते हैं,
पापा आप याद बहुत आते हैं...
कैसे जीना है, कैसे जिया जाए..?
जब हम बच्चों को बताते हैं,
पापा आप याद बहुत आते हैं...
Comments
Post a Comment