सुनो, तुमसे कुछ कहना है... (Suno, Tumse kuchh kahna hai...)
सुनो... तुमसे कुछ कहना है...
कैसे करूं तारीफ तेरी, मुझे शर्म सी आती है,
जचता है हर रंग तुझ पर, जो भी तूने आज तलक पहना है,
सुनो... तुमसे कुछ कहना है...
हां, तू ही है जिंदगी मेरी,
तू मेरा, सबसे अनमोल गहना है,
सुनो... तुमसे कुछ कहना है...
जी करता है, कहीं दूर निकल जाऊं तेरे संग,
तुझ संग मुझे पानी सा बहाना है,
सुनो... तुमसे कुछ कहना है...
मेरी सारी खुशियां मैं, दे दूं तुझे,
तेरा हर एक गम, मुझे सहना है,
सुनो... तुमसे कुछ कहना है...
क्या जरूरत है मुझे, घर और बंगले की,
ता उम्र मुझे, तेरे दिल में जो रहना है,
सुनो... तुमसे कुछ कहना है...
*हेम_राज*
Bahut khoob
ReplyDelete