२००० रु का नोट... (2000 Rs. ka Note...)

 उनकी जेब से मिला जो २००० रु का नोट!

मैं अगले दिन सारा बाज़ार खरीदने निकली,

कुछ खरीदा मां, भाभी, प्रिया के लिए,

कुछ बच्चों के लिए ढूंढने निकली,

उनकी जेब से मिला जो २००० रु का नोट!

मैं अगले दिन सारा बाज़ार खरीदने निकली...

 

किट्टू के लिए कपड़े खरीदे, शीनू के लिए खिलौने,

जब देखा रिध्वी ने ये सब, लगी बैठ कर रोने,

बोली बड़े पापा से करूंगी शिकायत, आपने निकाले डैडी के पैसे,

और हो गई गुस्सा मुझसे, २००० रु उसी के हो जैसे...

 

मैने बोला जेम्स दिलादू, या तुम खालो टॉफी,

या तुम लेलो कलर बहुत से, या ड्राइंग की कॉपी,

बड़ी मिन्नतों से ना माने, अब तुझे मनाए कैसे.?

बोली, डैडी मेरे जैसे कहते है, बोलो प्यार से वैसे...

 

पास बुलाकर मैंने उसको, प्यार से गले लगाया,

गोद में लेकर उसको अपनी, खूब लाड़ लड़ाया,

फिर ख़रीदे कुछ खिलौने उसने, और लेली बहुत सी टॉफी,

देखी अनेकों बुक्स काम की, पर खरीदी ड्राइंग की कॉपी...

 

अपने लिए ली थी बस एक आइसक्रीम मैंने, वो भी धूप में पिघली..

उनकी जेब से मिला जो २००० रु का नोट!

मैं अगले दिन सारा बाज़ार खरीदने निकली...

 

 

*हेम_राज*

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

“हमें याद तुम्हारी आती है…” "Hume yaad tumhari aati hai"

“आओ बनाए वो झुमका” Aao Banaye wo Jhumka

मैं थाकी गणगौर... (Main Thaaki Gangaur...)