मातृ दिवस की शुभकामना... Happy mother's Day...

जब छोडने को घर, कदम हमने बढ़ाया था,

दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...

माँ ने उस दिन हमें, गले से अपने लगाया था,

दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...

माँ को रोते देख, दिल हमारा भी भर आया था,

दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...

नाराज़गी ने उनकी, हमको भी रात भर रुलाया था,

दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...

माँ ने उस दिन, गौद में अपनी सुलाया था,

दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...

माँ को उस दिन भी, प्यार हम पर आया था,

दिल जब उनका, अंजाने में हमने दुखाया था...

*हेम_राज*

Comments

Popular posts from this blog

“हमें याद तुम्हारी आती है…” "Hume yaad tumhari aati hai"

“आओ बनाए वो झुमका” Aao Banaye wo Jhumka

मैं थाकी गणगौर... (Main Thaaki Gangaur...)