मेरा हमनाम शक्स... (Mera Humnam shakhs...)
एक शक्स मिला था बीते दिनों,
जो मेरा हमनाम था...
हम मशहूर थे जमाने में,
वो अपने किस्सो से बदनाम था...
जब भी देखा उसे किसी महफ़िल में,
उसके दोनों हाथों में जाम था..
मैं रब को ढूंढता मंदिर में,
मदिरालय ही उसका धाम था...
एक शक्स मिला था बीते दिनों,
जो मेरा हमनाम था...
*हेम_राज*
Comments
Post a Comment