हमारे प्यार की कहानी... (Humare Pyar ki Kahani...)
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
थोड़ी थोड़ी नई सी, थोड़ी सी पुरानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
जो अब तक सुनी थी औरों से, अब सुनो हमारी जुबानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
एक लड़का था दीवाना सा, एक लड़की थी दीवानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
उस लड़के के प्यार से वो लड़की थी अंजानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
वो लड़का उसे मनाता था, वो अक्सर करती थी मनमानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
होने लगा जब इश्क़ उसे भी, फिर ये बात उसे थी बतानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
एक रोज़ किया प्यार का इजहार, बोली मैं भीं हूं तेरी दीवानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
इश्क़ में खो गई ऐसे, हो गई सारे जग से बेगानी,
आओ तुम्हे सुनाएं हमारे प्यार की कहानी...
*हेम_राज*
Comments
Post a Comment