प्यार में हमारी पहली मुलाक़ात... (Pyar me humari pahli mulaqat...)
हमे जब प्यार हुआ उनसे,
हम बातें ढ़ेरों करने लगे,
कैसे मिला जाए एक दूजे से ,
तरीके ऐसे ढूंढने लगे...
2011 का साल था...
जितने बेकरार थे उससे मिलने को,
किस्मत भी उतना ही सता रही थी...
हाँ, आज पूरे 6 साल बाद, वो मुझसे मिलने,
मेरे जन्मदिन पर आ रही थी...
वो पीले लिबाज़ में थी,
मैने काला शर्ट, नीली जींस पहनी थी...
हम मुदत्तों बाद मिल रहे थे,
ना जाने कितनी बातें उससे कहनी थी...
कुछ उसने कहा और कुछ मैंने पूछा,
उसने हर बात का जवाब दिया,
मैंने छुपा रखा था जो कब से,
फिर मैंने वो गुलाब दिया...
वो सामने आकार मेरे,
कुछ देर यूंही खड़ी रही,
मेरी नज़र जो उस पर पड़ी थी,
उसके चेहरे पर ही गड़ी रही...
*हेम_राज*
Comments
Post a Comment